Tuesday, October 25, 2022

26 October 2022 top 10 current affairs mcq in hindi upsc


26 October 2022 top 10 current affairs mcq in hindi upsc


@ias_wale




1.
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
A. 2001
B. 2002
C. 2003
D. 2004

विश्लेषण
उत्तर: (C)

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) एक विनियामक संस्था है
इसकी स्थापना केंद्र सरकार द्वारा प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए 14 अक्टूबर 2003 को की गई थी
इसलिए, विकल्प (C) सही है।
इसमें एक अध्यक्ष और केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त 6 सदस्य होते हैं
इसका काम प्रतिस्पर्धा पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली प्रथाओं को समाप्त
करना, प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना, उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना और
बाजारों में व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना है




2.
पीपुल्स प्लान कैम्पेन (PPC)-2022 किससे संबंधित है?
A. पंचायत विकास
B. पर्यावरण संरक्षण
C. समुद्री जीवन
D. सामाजिक ऑडिट


विश्लेषण
उत्तर: (A)
हाल ही में पंचायती राज मंत्रालय ने 'पीपुल्स प्लान कैम्पेन (PPC) - 2022
सबकी योजना सबका विकास' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया

'पीपुल्स प्लान कैंपेन (पीपीसी)-2022' को 2 अक्टूबर 2022 को शुरू किया
गया था जो 31 जनवरी 2023 तक जारी रहेगा
अभियान के दौरान ग्राम सभा, वार्ड सभा, महिला सभा, बाल सभा, ब्लॉक सभा और जिला सभा का आयोजन किया जा रहा है


@ias_wale



3.
कृषि क्षेत्र के संदर्भ में कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) की भूमिका महत्वपूर्ण है।
पहले KVK की स्थापना किस स्थान पर की गई थी?
A. नई दिल्ली
B. पुदुचेरी
C. चंडीगढ़
D. लद्दाख

विश्लेषण
उत्तर: (B)
पहला कृषि विज्ञान केंद्र ( KVK) वर्ष 1974 में पुडुचेरी में स्थापित किया गया था
इसलिए विकल्प (B) सही है
अब देशभर में इनकी संख्या बढ़कर 645 हो गई है
KVK योजना 100% सरकार द्वारा वित्तपोषित है
यह राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रणाली (NARS) का एक अभिन्न अंग है जिसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी मूल्यांकन और प्रदर्शनों के माध्यम से कृषि एवं संबद्ध उद्यमों में स्थान विशिष्ट प्रौद्योगिकी मॉड्यूल का मूल्यांकन करना है




4.
'राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार
कीजिए:
1. इसके पास राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद के
सभी कार्य और शक्तियाँ होती हैं
2. यह गृह मंत्री की अध्यक्षता में बुलाई जाती है
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

ष्श्लेषण
उत्तर: (A)
हाल ही में नई दिल्ली में 'राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति' की बैठक आयोजित
की गई
संकट की स्थिति में इस समिति की बैठक स्थानीय सरकार और आपदा जोखिम प्रबंधन मंत्री की अध्यक्षता में बुलाई जाती है| कथन 2 सही नहीं है
इसके पास राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन परिषद के सभी कार्य और शक्तियाँ होती हैं | कथन 1 सही है
इस प्रकार विकल्प (A) सही है
यह संकट ग्रस्त व्यक्तियों के जीवन की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय आपातकालीन संचालन कमान के माध्यम से निर्णायक कार्रवाई करता है




5.
भारत के मेले और त्योहारों के संदर्भ में 'वौठा मेला' किस राज्य में
आयोजित किया जाता है?
A. तमिलनाडु
B. राजस्थान
प्रश्न
C. उत्तर प्रदेश
D. गुजरात


विश्लेषण
उत्तर : (D)
वौठा मेला एक पशु मेला है जो गुजरात के वौथा में लगता है।
इसलिए विकल्प (D) सही है
यह गुजरात के सबसे बड़े पशु मेले में से एक है
यह हर साल साबरमती नदी और वात्रक नदी के संगम पर आयोजित किया
जाता है
इसमें गधों और ऊँटों को सजाकर लाया जाता है और इनका व्यापार किया
जाता है




6.
विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जाता है?
A. रोम
B. न्यूयॉर्क
C. जिनेवा
D. बर्लिन


विश्लेषण
उत्तर: (D)
हाल ही में वैश्विक नेताओं ने विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में पोलियो उन्मूलन रणनीति 2022-2026 के लिए $2.6 बिलियन के वित्तपोषण की पुष्टि की

‘विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन' वैश्विक स्वास्थ्य के लिए अद्वितीय अंतर्राष्ट्रीय
रणनीतिक मंच है
यह प्रतिवर्ष बर्लिन में आयोजित किया जाता है।
इसलिए विकल्प (D) सही है


                            "अभ्यास प्रश्न"

'आकाश फॉर लाइफ' सम्मेलन कहाँ आयोजित होगा?
A. जयपुर
B. देहरादून
C. नई दिल्ली
D. नागपुर




Comment में इस अभ्यास प्रश्न का उत्तर देवे कल इसका सही जवाब दिया जाएगा । 

Thank you 
@ias wale








No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages